यूपी-बिहार में भीषण ठंड का अलर्ट,

देशभर में पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहता है।अब मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे और भीषण ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है। पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में भी 19-20 दिसंबर को घना कोहरा छा सकता है।IMD ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20-22 दिसंबर के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 21 दिसंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश/बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है। अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर और भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। मैदानों में सबसे कम न्यूनतम तापमान इंदौर में 4.5°C दर्ज किया गया। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 18-21 दिसंबर के बीच मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। सफदरजंग और पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता 100 मीटर तक गिरने की रिपोर्ट है। 19-21 दिसंबर के दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद सुबह-शाम कोहरे का असर रहेगा । गुरुवार को स्मॉग ने एक बार फिर परेशानी बढ़ा दी। दिल्ली के 15 इलाकों में AQI 400 से अधिक दर्ज किया गया। इनमें एक जगह पर हवा की क्वॉलिटी खराब श्रेणी में रही, जबकि बाकी सभी जगहों पर हालात बेहद खराब बने रहे।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में कड़ाके की ठंड हो रही है। आने वाले दिनों में भी ठंड बढ़ने के आसार जताए गए है। 19 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है। इस अवधि में दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है।

शहर अधिकतम तापमान (19 दिसंबर) न्यूनतम तापमान (19 दिसंबर)
दिल्ली 23°C 07°C
मुंबई 30°C 23°C
कोलकाता 27°C 18°C
चेन्नई 28°C 22°C
लखनऊ 22°C 10°C
पटना 23°C 13°C
रांची 22°C 09°C
जयपुर 27°C 11°C
भोपाल 25°C 09°C
मनाली 08°C -05°C
नैनीताल 19°C 06°C

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के लोगों को ठंड की दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने की वजह से परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे और गलनभरी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts