बाँदा- नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव निवासी अमर नाथ रैकवार कालिंजर स्थित पीडब्ल्यूडी के डॉक बगला में बागवान के पद पर काम करता है। उसका 24 वर्षीय पुत्र दिनेश रैकवार पिता से खर्च के लिए तीन सौ रूपए मांग रहा था। पिता ने दिनेश को डेढ सौ रूपए दिए। इतने रूपए मिलने के बाद दिनेश संतुष्ट नही था। वह रविवार की सुबह पिता से नाराज हो कर पिता के पास से चला गया। उसने रामनगर स्थित बागै नदी में पुल से छलांग लगा दी। जिससे उसकी नदी पर डूबकर मौत हो गई। काफी देर बाद नदी पहुंचे ग्रामीणों ने शव नदी पर तैरता देखा तो घटना की जानकारी पिता को दी। सूचना पाकर पिता भी मौके पर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता से पूछ ताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पिता ने बताया कि दिनेश दो भाईयो में छोटा था। उसकी शादी नही हुई थी। कुछ दिनो से उसकी दिमागी हालत ठीक नही थी। मांग के मुताबिक रूपए न देने पर उसने नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर लिया। उधर थाने के उप निरीक्षक रवीद्र नाथ ने बताया कि पिता से मामूली विवाद पर उसने खुदकुशी की है। वह नशे का आदी था। नशे के कारण उसकी दिमांगी हालत ठीक नही रहती थी। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।

















