भाजपा पार्षद ने लगाए जातीय शोषण के आरोप, आत्महत्या का प्रयास

सहारनपुर। वार्ड 52 के भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति ने पार्टी पदाधिकारियों पर जातीय शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनके सिर पर कई टांके आए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर विवाद होने पर पार्षद ने ईंट से अपने ही सिर पर प्रहार कर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
मनोज प्रजापति का आरोप है कि वह लंबे समय से भाजपा के लिए कार्य कर रहे हैं और तीन वर्षों से वार्ड 52 के पार्षद हैं, लेकिन पार्टी के कुछ बड़े नेता उन्हें जातिवाद के नाम पर लगातार परेशान कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से शेखर ठकराल समेत कुछ नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि ये लोग सोशल मीडिया पर उनके परिवार को जातीय टिप्पणियों और गालियों का शिकार बना रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी पार्टी संगठन को भी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस घटनाक्रम ने सहारनपुर की राजनीति में हलचल मचा दी है और भाजपा की आंतरिक खींचतान एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts