भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती द्वारा रोज़ा इफ्तार का आयोजन

जयपुर स्थित बुर्ज वाली मस्जिद (क्रिस्टल पाम मॉल के सामने) में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती द्वारा रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ की गई। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, नाहर सिंह जोधा, मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फिरोज खान, एम सादिक खान, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुनील यादव, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर पठान, अयूब खान, आसिफ खान, प्रदेश मंत्री मुराद अली शेख, शहजाद पठान, महबूब कुरैशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष जावेद कागजी, कार्यालय मंत्री उस्मान चौहान, प्रदेश आई.टी. संयोजक इरशाद हसनपुरा, जयपुर शहर महामंत्री मोहम्मद परवेज खान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नुजहत परवीन, आसिफ अली, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान अहमद, फरीदुदीन, मुस्ताक अहमद, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष जफर मिर्जा, नवाब कुरैशी, रफीक शाह, बूंदू कुरैशी, आसिफ खान, फरहान नकवी, रसीद खान और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts