मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वृहद वृक्षारोपण अभियान पर की नगर निकायों से बातचीत

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान 2025 के अंतर्गत नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह की मौजूदगी में नगर के सभी सम्मानित सभासदों ने भी सक्रिय भागीदारी की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे इस महत्वपूर्ण अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक को एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान सभासदों ने भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए और वृक्षारोपण को जनसहभागिता से जोड़ने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, और इसके लिए सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, विद्यालय परिसरों और श्मशान घाटों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि लगाए गए पौधों का संरक्षण हो और वे बड़े होकर हरियाली का स्थायी हिस्सा बनें।अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि नगर पालिका द्वारा सभी वार्डों में पौधारोपण के लिए स्थलों की पहचान कर ली गई है और स्थानीय निवासियों को भी इस कार्य में जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक संकल्प है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है।अंत में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभी सभासदों और नगरवासियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को सिर्फ एक कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का प्रतीक बनाएं। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि मुजफ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र वृहद वृक्षारोपण अभियान 2025 में पूरे प्रदेश में एक मिसाल कायम करेगा।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts