भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस द्वारा मेरठ से चोरी किये गये बच्चे को महज 1 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद करते हुए 2 अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार।
बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने किया मुजफ्फरनगर पुलिस का धन्यवाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस टीम को 10 हजार के नगद पुरस्कार से किया पुरस्कृत। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मेरठ से बच्चा चोरी करने वाली महिला व उसकी सहयोगी बहन को महज 1 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ताओं के कब्जे से मेरठ से चोरी किया बच्चा सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण 31,मई को समय दोपहर लगभग 03. बजे थाना लालकुर्ती पुलिस,मेरठ द्वारा थाना सिविल लाइन पुलिस, मुजफ्फरनगर को दूरभाष द्वारा सूचना दी गयी कि, एक महिला लाल कुर्ती पेठ बाजार से बच्चा चोरी कर भाग गयी है। जिसके विरुद्ध थाना लालकुर्ती पर मु0अ0स0-94/24 धारा-363 भादवि पंजीकृत है एवं उसकी लोकेशन जनपद मुजफ्फरनगर आ रही है। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा उपरोक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही की गयी तथा लालकुर्ती पुलिस द्वारा दिये गये नम्बर की लोकेशन लेते हुए नम्बर को ट्रेस किया गया।प्राप्त ट्रैसेबिलिटी डिटेल्स के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा बच्चे को चोरी करने वाली महिला (मीनू उर्फ राधा पत्नी कुलदीप निवासी राजूपुर थाना देबवन्द, सहारनपुर) को कचहरी परिसर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला मीनू उपरोक्त द्वारा बताया गया कि बच्चा उसकी बहन के घर उत्तरी रामपुरी में है और वह भी बच्चा चोरी करने की योजना में शामिल थी। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मीनू उपरोक्त की बहन अनीता को उत्तरी रामपुरी से गिरफ्तार करते हुए चोरी किये बच्चे को सकुशल बरामद किया गया। मीनू उर्फ राधा पत्नी कुलदीप निवासी राजूपुर थाना देबवन्द, सहारनपुर। अनीता पत्नी प्रदीप निवासी उत्तरी रामपुरी थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।