दिल्ली में डटे विनय कुमार, खड़गे से होगी अहम बैठक; रजनी पाटिल से चर्चा के बाद हिमाचल लौटे CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे के बाद अब वापस हिमाचल लौट चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कांग्रेस महासचिव रजनी पाटिल से उनकी मुलाकात हुई, जिसके बाद वे लौट गए।

वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सुक्खू के विश्वस्त माने जाने वाले विनय कुमार अभी भी दिल्ली में डटे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर सकते हैं। इस बैठक को पार्टी में संगठनात्मक समीकरण और सुक्खू सरकार से जुड़ी रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान के निर्देश और आगामी राजनीतिक दिशा को लेकर ये मुलाकातें महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में हिमाचल कांग्रेस में आने वाले दिनों में कुछ बड़े फैसले या बदलाव की संभावना जताई जा रही हैं ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts