बुढ़ाना। अज़ीज़ फातिमा हाई स्कूल में के दिन वार्षिक समारोह के आखिरी दिन क्रिकेट और जीके प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल ग्रीन व रेड हाउस के बीच हुआ। जिसमें पहले खेलते हुये रेड हाऊस ने छह विकेट पर 51 रन बनाए। ग्रीन हाउस ने 52 इन बनाकर आसानी से मैच जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीन हाउस ने टारगेट दो विकेट खोकर हासिल किया। छात्र अलीशान मैन ऑफ दी मैच घोषित हुआ। जीके प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस प्रथम स्थान पर रहा। रेड हाऊस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर ब्लू हाउस रहा। प्रबंधक मौहम्मद अहमद और प्रधानाचार्य नूर मुहम्मद ने बच्चों की हौसला अफजाई की। उन्होंने सभी बच्चों से भविष्य में और भी अच्छा करने का आह्वान किया। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में रईस अहमद, सीमा सिद्दीकी, फलक खान, मनतशा, महक, शाजिया, मौहम्मद सद्दाम, शाहनवाज, मौहम्मद तुलैब, मौहम्मद सुहेल रिजवानी, मौहम्मद इमरान, मौहम्मद अल्तमश, सना, अमीना, शाहिद सिद्दीकी, हिना, रियाज, जोया खान, अशरफ अली, रुखसार शेख, जोया, निदा खान, सायरा, उज़्मा, शाहिना, मरियम, सानिया खान, फरमान, रुखसार, बुशरा, राखी, सादिका, अलीना, मौहम्मद साहिब, अख्तर हसन, फरजाना व शाइस्ता का योगदान रहा।

















