गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन की पुष्टि हो गई है। हाल ही में हुए विमान हादसे में उनकी पहचान को लेकर संदेह बना हुआ था, जिसके चलते शव का डीएनए परीक्षण कराया गया। आज दोपहर आई रिपोर्ट में उनका DNA मैच हो गया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि हादसे में विजय रूपाणी की ही मृत्यु हुई थी।
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि आज शाम तक विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों में गहरा दुःख व्याप्त है। अंतिम संस्कार की तैयारियां राजकीय सम्मान के साथ की जा रही हैं।
इस घटना के बाद सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। रूपाणी के आकस्मिक निधन से राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है।

















