अलवर के कैरवा जाट पेट्रोल पंप पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना.

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कैरवा जाट ग्राम स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार को एक युवक पर आधा दर्जन बदमाशों ने लात-घूंसों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित महेंद्र ट्रेक्टर के लिए डीजल लेने पंप पर आया था, तभी पिकअप में सवार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार यह विवाद करीब तीन महीने पुराना है। पहले भी महेंद्र के भाई और साथी पर हमलावरों ने फायरिंग की थी। उस समय कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि बाकी फरार थे। आरोपी पक्ष तब से लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन परिवार ने राजीनामा करने से इनकार किया।

पुरानी रंजिश की वजह मेडिकल शॉप का मामला बताया जा रहा है, जिसमें आरोपी युवक मेडिकल संचालक को भुगतान नहीं कर रहे थे। इससे विवाद बढ़ा और तीन महीने पहले आठ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हमला किया गया। इस बार महेंद्र पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान विनोद मीणा, उम्मेद मीणा, विशाल जाट, जीतू मीणा, वीर सिंह और रमजान खान के रूप में हुई है।

महेंद्र को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts