बागपत। सामाजिक सेवा कार्य के उद्देश्य से मुकेश जैन के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन सेवा समिति नेहरू रोड बडौत के नाम से एक समिति का गठन किया गया।
समिति का उद्देश्य सेवा कार्य करना है। इसी के तहत आज जैन भगवती त्रय दीक्षा महोत्सव पर गांधी रोड पर नरेश चंद जैन के प्रतिष्ठान पर पेड़ो का और मटर के समोसे का प्रसाद वितरण किया गया। पूरे महोत्सव के दौरान इसका लगातार वितरण किया गया।समिति के सभी सदस्यों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। समिति 21 आदमियों की बनाई गई है। आज के प्रोग्राम को सफल बनाने में सतेंद्र जैन नरेश चंद जैन अतुल जैन अमित जैन राजीव कुमार जैन आदेश जैन निरंजन जैन मुकेश जैन पवन जैन अनिल कुमार जैन वीर सेन जैन नेमचंद जैन दिनेश जैन आदि का भरपूर सहयोग रहा।
