सांस्कृतिक महोत्सव में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने की शिर्कत.

बांदा। महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास जन्मस्थानम् वसुधरी लसडा में आयोजित विशाल मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव के द्वितीय दिवस में महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार द्वारा महर्षि वेदव्यास जी के जीवन चरित्र पर आधारित आशीर्वचन प्रदान करते हुए। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की प्रशंसा करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के लिए एक पौराणिक जन्मस्थली को विकसित करने में मदद की वह ऐतिहासिक है। इसके साथ ही उन्होंने रामायण की सुन्दर चौपाई से सौहार्द और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक लोक गायन अवधी बधावा लोक नृत्य आराध्या गौतम सांस्कृतिक दल द्वारा भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की घटनाओं का सुन्दर मंचन किया गया , मैजिक शो एवं कलाकारों द्वारा लोकगीतों का मंचन किया गया । कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी एवं मेगा स्वास्थ्य कैंप से सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए।क्षेत्र के हज़ारों की संख्या में श्रृद्धालुवों का जमावड़ा देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द उठाता रहा ।। कार्यक्रम में संत समाज से निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर मधुरम शरण शिवा की अगुवायी में दर्जनों सशस्त्र संन्यासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।कार्यक्रम में आज महर्षि वेदव्यास जी के जीवन पर आधारित गोष्ठी में पूर्व ज़िलाधिकारी बाँदा अनुराग पटेलएवं तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह ने उनके जीवन दर्शन पर विस्तृत प्रकाश डाला।कार्यक्रम में उपस्थित जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने आए हुए अतिथिगणों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।
वहीं साध्वी निरंजन ज्योति ने ने अपने उद्बोधन में भगवान राम व निषाद राज की मित्रता का वर्णन करते हुए भगवान वेदव्यास द्वारा रचित वेद पुराण एवं उपनिषद् की सुन्दर व्याख्या करते हुए महाभारत के महात्वपूर्ण घटनाओं को बताते हुए राजधर्म, पिता धर्म, पुत्र धर्म,व स्त्री धर्म का वर्णन करते हुए भीष्म पितामह की भीष्म प्रतिज्ञा को बतलाया। कार्यक्रम में आयोजक मंडल के रूप में इंद्रजीत सिंह,लसड़ा प्रधान मंजू देवी,जितेन्द्र सिंह प्रधान प्रतिनिधि एवं संजय सिंह पूर्व प्रधान लसड़ा सभी आगमतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया । मुख्य रूप से समिति के संरक्षक रामहित निषाद जी मंडल अध्यक्ष जसपुरा साहिब सिंह जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह परिहार जी राजनारायण द्विवेदी जी रामसुफल सिंह राजेश सिंह राजा सिंह पिपरहरी प्रकाश सिंह दिनेश सिंह बलबीर सिंह शैलेंद्र प्रताप सिंह अमित निगम जगराम सिंह जयविजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निरंजनी अखाड़ा की शाखा शिवशक्ति के एक दर्जन सशस्त्र संन्यासी मधुराम शरण शिवम महाराज के नेतृत्व में पहुंचकर उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सनातन संस्कृति की रक्षार्थ हमें अपने वैदिक काल में शास्त्रों और शस्त्रो के इतिहास को अनुकरण करते हुए। एक होकर सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने में शस्त्र का प्रयोग करना भी आना चाहिए। कार्यक्रम में अयोध्या धाम से आये संस्कृतिक कलाकारों ने अबधी बधवा लोकनृत्यों ने समारोह में उपस्थित हजारों ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts