साबरमती रिवरफ्रंट पर मोदी संग उड़ाई पतंग, जर्मन चांसलर फेडरिक मर्ज ने

हमदाबाद: भारत के अपने पहले दौरे पर पहुंचे जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का गुजरात के अहमदाबाद में ग्रैंड वेलकम हुआ। पीएम मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात में मर्ज के साथ रिवरफ्रंट पर एक साथ पतंग की डोर थामी।मर्ज के भारत दौरे से दोनों देशों के संबंधों में नई मजबूती आने की उम्मीद है। मर्ज ने भारत दौरे की शुरुआत पूज्य बापू के साबरमती आश्रम से की। साबरमती आश्रम में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का गर्मजोशी से स्वागत किया किया गया। दोनों नेताओं ने आश्रम पहुंचने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। मर्ज ने यहां विजिटर्स बुक पर हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद दोनों नेताओं ने साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 में भाग लिया। अहमदाबाद में पतंग महोत्सव की शुरुआत 1989 में हुई थी। नरेंद्र मोदी के सीएम रहते हुए इस फेस्टिवल को और ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई। अब इस फेस्टिवल में दुनिया के काफी देश भाग लेते हैं।एक साथ थामी पतंग की डोर
मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाना अहमदाबाद की सांस्कृतिक पहचान है। दोनों नेताओं ने साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित पतंग महोत्सव का शुभारंभ किया। पीएम मोदी के साथ एक खुली गाड़ी पर सवार मर्ज ने मोदी के साथ पतंग की डोर थामी। इस दौरान उन्होंने एक साथ हवा में उड़ रही जर्मनी और भारत की पतंग को एक साथ पकड़ा। इसके साथ उन्होंने एक हनुमान की तस्वीर वाली पतंग भी उड़ाई।



अहम है मर्ज का भारत दौरा

पीएम मोदी और फ्रेडरिक मर्ज एक साथ पतंगबाजी करके दोनों देशों के सांस्कृतिक और राजनयिक तौर पर साथ आने का संदेश भी दिया। मर्ज की यात्रा का उद्देश्य भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। मर्ज ऐसे वक्त पर भारत आए हैं जब दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल और भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे हुए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts