देश के करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दिवाली से पहले इन सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 25 अक्टूबर तक केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है।
केंद्रीय कर्मचारी भी लंबे समय से अपने महंगाई भत्ता में इजाफे का इंतजार कर रहे है।

















