शाहपुर में हिन्दू नव वर्ष पर भव्य यज्ञ का आयोजन

शाहपुर। हिन्दू नव वर्ष के पावन अवसर पर शाहपुर के बसी रोड स्थित सुशील सैनी के आवास पर भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ नव वर्ष का स्वागत किया।

यज्ञ में ब्रह्मा की भूमिका पंडित श्याम सुन्दर मिश्रा ने निभाई, जबकि यजमान सुशील सैनी थे। इस अवसर पर योगसाधन आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रवचन में सनातन धर्म की प्राचीनता और उसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेज कर रखना चाहिए। उन्होंने जातिवाद से ऊपर उठकर समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

ब्रह्मचारी मृगेंद्र ने भी सभा को संबोधित किया और सभी से एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने स्वामी यशवीर महाराज को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भेंट की। आयोजन समिति की ओर से ब्रह्मचारी मृगेंद्र और स्वामी यशवीर महाराज को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में यशवीर हिंदू युवा वाहिनी, सोनू सैनी पीठ वाले, सुशील सैनी, नवीन रोहिल्ला, जॉनी सैनी, प्रभात सैनी, अरविंद सैनी, तनु सैनी, नीरज राठी, प्रधान विजय बालियान, धुलेरा अरविंद पाल सराफ, परमानंद सैनी, डॉक्टर ओमपाल सैनी, राजू प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts