मेरठ। लालकुर्ती थाने के पीएल शर्मा रोड पर कोठी के अंदर से अधिवक्ता का बेटा पिज्जा की तर्ज पर आनलाइन गांजा की सप्लाई दे रहा है। गांजे की पुडिया को ओजी का नाम दिया गया।साथ ही कोठी के अंदर भी गांजे का नशा कराया जा रहा था। स्नूकर गेम की आड में युवाओं को कोठी के अंदर बुलाया जाता था।
मुखबिर की सूचना पर सीओ नवीना शुक्ला ने टीम के साथ कोठी को सर्च किया। वहां से एक किलो गांजा और ओजी की करीब 40 से ज्यादा पुडिया तथा एक पिस्टल और तमंचा भी बरामद किया। पुलिस ने अधिवक्ता के बेटे को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि बेगमबाग के पीएल शर्मा रोड पर अधिवक्ता चंद्रमणी त्यागी का आशीर्वाद विला हैं। वह मुजफ्फरनगर में प्रैक्टिस करते हैं। कोठी में उनके बेटा तरुण त्यागी के नशे की खेप बेचने की सूचना मिली। एसएसपी से कोठी का सर्च वारंट लिया। उसके बाद पुलिस टीम के साथ सीओ ने कोठी को सर्च किया।
वहां से डेढ़ किलो गांजा, 40 ओजी की पुडिया, एक पिस्टल, एक तमंचा दस खोखे बरामद किए। सीओ ने बताया कि तीन मंजिला कोठी में तरुण का परिवार भी साथ में रहता है। ग्राउंड फ्लोर पर स्नूकर गेम भी लगा रखा है। यहां पर युवाओं को स्नूकर गेम खिलाने के बहाने बुलाता है। उसके बाद घर के अंदर ही गांजा का नशा कराया जाता है।
जोमेटो की तर्ज पर आनलाइन गांजा की सप्लाई भी दी जाती है। एक ग्राम गांजा 1800 रुपये का बेजा था। गांजे की एक ग्राम की पुडिया को आंजी के नाम से जाना जाता है। पुलिस की टीम ने मौके से तरुण को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लालकुर्ती थाने में एनडीपीएस और आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
कालेज के बच्चे थे सबसे ज्यादा ग्राहक
स्नूकर गेम खेलने के बहाने कालेज के बच्चे तरुण त्यागी की कोठी में आते है। उसके बाद वहां पर गांजा का नशा कर निकल जाते है। दिनभर कालेज के लड़कों को कोठी में आना जाना लगा रहता है। तरुण की तस्करी से आसपास के लोग भी परेशान हो चुके थे। आसपास के लोगों को कहना था कि युवक नशे की हालत में कोठी के अंदर से लौटते है। कोठी को देखकर अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था कि इसके अंदर इस तरह का धंधा चल रहा था।
आनलाइन आर्डर मिलते ही 30 मिनट में होती है सप्लाई :
तरुण त्यागी ने कुछ बाइक सवार लड़कों को डिलेवरी के लिए रखा गया है। लड़कों को नहीं बताया गया कि वह गांजा की डिलेवरी करा रहा है। बल्कि उन्हें बताया जाता है कि ओजी की डिलेवरी दी जा रही है। डिलेवरी ब्वाय भी ग्राहक को ओजी की पुडिया थमा देते है। एक ग्राम की पुडिया का रेट 1800 रुपये रखा गया है। दिनभर बाइक सवार युवक भी डिलेवरी के लिए कोठी में आते जाते रहते है। कोठी के मुख्य गेट पर सीसीटीवी भी लगा रखा है। उससे वह पुलिस की निगरानी करता है।















