हिंदुस्थान शुगर मिल ने किया जागरूकता रैली का आयोजन

शामली। थानाभवन बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल द्वारा बसंत कालीन गन्ना बुवाई जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। बाईक रैली को उप गन्ना आयुक्त ओ पी सिहं  (सहारनपुर मंडल) , जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाह शामली एवं चीनी मिल इकाई प्रमुख जे वी सिहं  व गन्ना  महाप्रबंधक लेखराज सिंह  ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  बाईक रैली को सम्बोधित करते है उप गन्ना आयुक्त ने  रैली का उद्देश्य को बताते हुए  गन्ना किसानों को उन्नत बुवाई तकनीकों की जानकारी देना , अधिक उत्पादन के लिए नवीन गन्ना प्रजाति सी ओ  0118,सी ओ 15023,व 14201 की अधिक से अधिक बुवाई कराना व गन्ना बुवाई मे क्षेत्र को बढ़ाना है तथा किसानो को जागरुक करना है उप गन्ना आयुक्त ने कुछ सुझाव भी दिये रैली मे लाल संडन नियंत्रण,कीट नियंत्रण,उन्नत बीज,जैविक उर्वरक,अन्य तकनीको पर भी चर्चा की गई बाईक रैली मिल क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांवो मे होती हुयी मिल परिसर मे समाप्त हुयी रैली में एच आर शिवचरण सहित बड़ी संख्या में गन्ना विभाग के कर्मचारी व अधिकारी शामिल हुये।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts