भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना मंडल के क़स्बा बुढ़ाना के दयानंद चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा भाजपा सदस्यता महा अभियान कैम्प लगा कर युवाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यो को शॉल पहनाकर सम्मानित किया व सदस्यता कार्ड ऑनलाइन वितरित किए ज़िला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने बताया भाजपा राष्ट्रवाद एवं सनातन संस्कृति को समाहित किये विकसित भारत की ओर अग्रसर है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी है भारतीय जनता पार्टी का 2 सितंबर से शुरू हुए भाजपा सदस्यता अभियान की पहली सदस्यता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सदस्यता ग्रहण की थी नितिन मलिक ने बताया कि सदस्यता अभियान में युवा और किसान वर्ग विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में बड़ी संख्या में भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। यहां पर मुख्य रूप से बुढ़ाना मण्डल अध्यक्ष भारत ठाकुर,सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक व पूर्व सभासद मुकेश शर्मा, बुढ़ाना मंडल मीडिया संयोजक शाहिद असलम, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ,मंडल महामंत्री रविन्द्र सैनी, मंडल उपाध्यक्ष मनमोहन कश्यप, पूर्व मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष पुनीत शर्मा,दुष्यंत कुमार,दिनेश सिंह, ब्रजेश पाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

















