अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी, राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

बाँदा में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत उनके जीवन दर्शन और भारतीय संस्कृति में योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में अहिल्याबाई के जीवन दर्शन, नारी शक्ति, समाज सुधार, धार्मिक योगदान, प्रशासनिक कौशल और सैन्य नेतृत्व जैसे विषयों को रेखांकित किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई के आदर्श, सिद्धांत और लोककल्याणकारी कार्य आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में धर्म और मानवता को प्राथमिकता दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन धर्म, शासन और स्त्री सम्मान के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने महिलाओं को सदैव सम्मानित स्थान दिया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, राजेश सेन, संतोष राजपूत और अनिल प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts