लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर शाहपुर में गरिमामय आयोजन

शाहपुर के विकासखंड कार्यालय प्रांगण में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजलि चौधरी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने विषम परिस्थितियों में भी जनकल्याण व धर्मरक्षा के कार्य किए। उन्होंने माताओं से बेटियों को संस्कारी व साहसी बनाने का आह्वान किया। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए बताया कि भारत की महिलाएं अब रक्षा जैसे क्षेत्रों में भी नेतृत्व कर रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार ने की। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, मंडल अध्यक्ष डॉ. मनीष त्यागी, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, विधानसभा संयोजक परमेश सैनी, मंडल संयोजक कविता सैनी, मंडल महामंत्री डॉ. नीटू सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि व महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts