भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बालाजी जयंती के अवसर पर नगर व क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण ओर अधिनस्थों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। बालाजी जयंती को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा। नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान द्वारा स्थानीय लोगों से संवाद कर शोभायात्रा के दौरान आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा शोभायात्रा के दौरान अधिनस्थ अधिकारियों को रूट व यातायात व्यवस्था को सुदृढ रखने, शोभायात्रा के दौरान निर्धारित रुट का ही प्रयोग हो यह सुनिश्चित करने, डीजे पर राजनैतिक भडकाऊ गानों का प्रयोग न हो यह भी सुनिश्चित करने सहित अन्य निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही सौहार्द बिगाडने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु भी सम्बन्धित को निर्देशित किया।


















