भगवान श्री कृष्ण के महोत्सव में शामिल हुए प्रमुख समाजसेवी:मनीष चौधरी।

भास्कर न्यूज़ उत्तर उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी आज जिले के प्रमुख उद्यमियों, व्यापारियों और समाजसेवियों के साथ भगवान श्री कृष्ण के छठी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए सभी के लिए सुख-समृद्धि, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि आज भगवान श्री कृष्ण के भागवत दर्शन को आत्मसात करते हुए देश और समाज के लिए योगदान की आवश्यकता है। इसलिए नई पीढ़ी को श्रीमद् भागवत से जोड़नकर संस्कारवान बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। शनिवार को जानसठ रोड स्थित महालक्ष्मी एनक्लेव में विद्युत विभाग में बड़े ठेकेदार अभिनव गोयल द्वारा अपने आवास परिसर में भगवान श्री कृष्ण छठी महोत्सव एवं भण्डारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के प्रमुख उद्यमी, व्यापारी, शिक्षक, राजनेताओं,समाजसेवी,अधिकारियों और अन्य लोगों ने शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण को पूजन करते हुए सुख शांति की कामना की। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने इस अवसर पर आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिनव गोयल और उनके परिवार द्वारा आज यहां भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव का सुन्दर आयोजन किया गया है। हिन्दू धर्म की मान्यता और संस्कृति के अनुसार सभी घरों में यह आयोजन किया जाता है, ताकि भगवान श्री कृष्ण की कृपा परिवारों पर बना रहा। ये भगवान श्री कृष्ण के बचपन का जश्न है और भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जो पूरे देश और विश्व में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद भागवत के माध्यम से मानव सेवा का ही संदेश दिया है। यही यहां आयोजित भण्डारे में भी नजर आ रहा है। यहां पर सभी आम और खास लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर पुण्य लाभ कमाया गया है। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, उद्यमी रघुराज गर्ग, श्रवण गर्ग, गौरव स्वरूप, पूर्व सभासद विकल्प जैन, विपुल भटनागर, सागर कुमार, कुलदीप सिंह आरएसएस सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts