राजगीर बना खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का महत्वपूर्ण स्थल

बिहार के पांच प्रमुख शहरों—पटना, नालंदा (राजगीर), गया, भागलपुर और बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन हो रहा है। इनमें राजगीर, जो पहले अपनी ऐतिहासिक और बौद्धिक धरोहर के लिए जाना जाता था, अब खेलों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। यहां की अत्याधुनिक सुविधाएं और आयोजन स्थल ने दूसरे राज्यों से आए खिलाड़ियों का ध्यान आकर्षित किया है। खिलाड़ियों ने यहां की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और कहा कि यह स्थान खेलों के लिए बेहतरीन माहौल प्रदान करता है। राजगीर का यह परिवर्तन न केवल खेलों के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि आने वाले समय में बिहार को खेलों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहचान दिलाने में मदद करेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts