बुढ़ाना। श्री राम की बारात कस्बा बुढ़ाना के मुख्य मार्गों से बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ बैंड बाजे गाजे ढोल नगाड़ों की थाप पर निकाली गयी। सभी भक्तों ने भगवान राम की आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने प्रसाद भी वितरण किया। यह राम बारात कस्बे के सभी प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इसमें राजा दशरथ अपने गुरुओं के साथ सबसे आगे चल रहे थे। इसके बाद राम सहित चारो भाई दूल्हा बनकर चल रहे थे। राम बारात में राधा कृष्ण, भोले बाबा और डांडिया रास सहित अनेक आकर्षक झांकियां शामिल थी। इस बारात का जगह जगह स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा कर आरती उतारी गई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड बुढ़ाना ईकाई के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार संगल के नदी मंदिर रोड पर स्थित आवास पर जैसे ही राम की बारात आई तो आरती की गयी। बारात पर जमकर पुष्पों की वर्षा की गयी। यहां पर सैंकड़ों भक्तों को लस्सी का वितरण किया गया। भाजपा नेता हिमांशु संगल के आवास पर बारात में शामिल सैंकड़ों श्रदालुओं ने जलपान ग्रहण किया। इस मौके पर लाला सुरेन्द सिंघल, अरविन्द गोयल, मंचित संगल, संचित संगल, समीर कुरैशी, प्रेम त्यागी, लाला जीवन, राजपाल, रविन्द्र कंसल, तनवीर कुरैशी, रोमी जैन आदि मौजूद रहे। इस दौरान बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री के नेतृत्व में पुलिस बल भी शामिल रहा।

















