सहारनपुर: हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: सरदार छड़ी और नेज़ा आश्रय स्थल से रवाना,

सहारनपुर , मेला गुघाल की ऐतिहासिक सरदार छड़ी और नेज़ा रविवार को गणपत सराय नीमतला आश्रय स्थल से धार्मिक उत्साह और साम्प्रदायिक सौहार्द के संदेश के साथ रवाना हुआ। कार्यक्रम में नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य व पार्षद मंसूर बदर ने अपनी टीम के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
छड़ी और नेज़ा के स्वागत व मार्ग को सजाने के लिए विशेष प्रयास किए गए। पार्षद मंसूर बदर ने कई दिनों से छड़ी मार्ग की सफाई, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को प्राथमिकता दी। रविवार को भी अवकाश के बावजूद पूरा मार्ग सफेदी और चूने से चमक रहा था। उन्होंने बताया कि छड़ी यात्रा पुरानी मंडी, कंबोह पुल, बंजारों, अनाज मंडी, दर्पण तिराहा और भैरव मंदिर होते हुए महाड़ी तक जाएगी। श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में नंगे पांव शामिल होते हैं।
बदर ने नगर निगम मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त शिपू गिरी, चीफ इंजीनियर बी. के. सिंह और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परवीन शाह का सहयोग के लिए आभार जताया।
श्रद्धालु त्रिशला देवी और विनोद प्रकाश ने बताया कि यह नेज़ा व छड़ी यात्रा सदियों पुरानी परंपरा है जो राजस्थान के बागड़ क्षेत्र तक जाती है और रक्षाबंधन के अगले दिन वापस लौटती है। उन्होंने बताया कि आश्रय स्थल के आसपास मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के बावजूद मुस्लिम समुदाय छड़ी और नेज़ा की पूरी सेवा करता है, जो भाईचारे की मिसाल है।
इस अवसर पर गौरव प्रकाश, विशाल बग्वाल, पारस, अनिल प्रकाश, भूप सिंह सैनी, ब्रजपाल, रूपचंद, शाह हारून जुबैरी, नय्यर जुबैरी, सोनू जैदी, यंग तिरंगा क्लब अध्यक्ष उस्मान मलिक, अविनाश शर्मा, जावेद मलिक, पवन शर्मा, इमरान मंत्री, बिलाल अंसारी, सुहेल, तंजीम बक्शी, फरीद अब्बास समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
पार्षद मंसूर बदर ने कहा, “यह हमारी साझी संस्कृति की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे हर कीमत पर संजो कर रखना हमारा दायित्व है।”
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts