जयपुर जिले के किशनगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत रलावता से कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देना और वैज्ञानिकों से संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र तबीजी और कृषि विभाग के तत्वावधान में हुआ। इसमें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भाग लिया और बीज रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ किसानों को योजनाओं, तकनीकों और नवाचारों से जोड़ने का कार्य करेगा। इस अभियान के तहत 29 मई से 12 जून तक देश के 20 राज्यों के 700 जिलों के 65 हजार से अधिक गांवों में 1.5 करोड़ किसानों से संपर्क किया जाएगा। वैज्ञानिकों की टीमें गांवों में जाकर किसानों को मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, ड्रिप इरिगेशन, बीज चयन, खारे पानी में जौं की खेती जैसी उन्नत विधियों की जानकारी देंगी। कार्यक्रम के अंत में कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर, अटारी जोधपुर और एनआरसीएसएस अजमेर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के साथ संवाद कर समस्याओं का समाधान किया गया।

















