शाहपुर भाजपा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

शाहपुर। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में शाहपुर भाजपा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की पहली बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं का विधिवत परिचय कराया गया, जिसका उद्देश्य टीम भावना को मजबूत करना था।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। बैठक में डॉ, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश सह-संयोजक श्रीमोहन तायल ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने स्वच्छता के महत्व और इस राष्ट्रीय अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका पर जोर दिया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें वरिष्ठ चिकित्सक गौरव सैनी, मंडल अध्यक्ष डॉ. मुनीश त्यागी, मंडल महामंत्री डॉ. नीटू सैनी और डॉ. अमित पाल सहित अरविंद पाल, सौरभ त्यागी, राजेश गोयल, नंदकिशोर सैनी, डॉ. कविता सैनी, बबीता शर्मा, राजीव बालियान, हर्षित जैन, प्रमोद कलनिया, देवांश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य विजय दुलहरा, अमित प्रधान, सुमन, पिंकी शर्मा, इसरत, उमेश गोयल और भंवरपाल प्रमुख रूप से शामिल थे। बैठक का समापन राष्ट्रहित और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts