मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

जसपुरा/बांदा। रविवार को कस्बा जसपुरा में रिटायर्ड अध्यापक संपत द्विवेदी के घर शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले विशाल कलश यात्रा निकाली गई। मूर्ति स्थापना से पूर्व महिलाओं ने ढोल-बाजों के साथ पूरे गांव की परिक्रमा कर कलश यात्रा निकाली।

मंदिर परिसर में विधि-विधान से हवन किया गया। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं, वहीं छोटे बच्चे डीजे की धुन पर नृत्य करते नजर आए। पुरुष ध्वज पताका थामे शिव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

मुख्य पंडित और उनके सहयोगियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान किया। प्रतिमाओं को गंगाजल और अन्न से अभिषेक करने के बाद विधि-विधानपूर्वक पूजा की गई। मुख्य पंडित ने बताया कि मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष धार्मिक विधि आवश्यक होती है। बिना प्राण प्रतिष्ठा के भगवान की प्रतिमा की पूजा नहीं की जा सकती।

कलश यात्रा के दौरान गंगाजल से मूर्ति को स्नान कराया गया और यजमान द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न हुई। विभिन्न मंत्रों के माध्यम से प्रतिमा में शक्ति का संचार किया गया, जिसके बाद श्रद्धालु सामान्य रूप से पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts