बुढ़ाना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खान के रिहा होने की खुशी में बीती मंगलवार की देर रात बुढ़ाना नगर पंचायत की अध्यक्षा श्रीमति उमा त्यागी कौशल के आवास पर मिठाईयां बांटकर सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। यहां अध्यक्षा के पति और उनके प्रतिनिधि सुबोध त्यागी ने कहा कि आजम खान की रिहाई इंसाफ की जीत है। अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत है। उनके खिलाफ हर षड्यंत्र रचा गया लेकिन ये सार्वभौमिक सत्य है कि सच परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही हो सकता। आज हम सभी ने मिलकर यहां पर आजम खान की रिहाई की खुशी मनाई है तो हम सभी ईश्वर से भी ये ही कामना करें कि आजम खान दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें। इस दौरान यहां पर जश्न मनाने वालों में मुख्य रूप से बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अध्यक्ष विनोद कुमार त्यागी, अनुराग गर्ग, तनवीर कुरैशी, रवि वर्मा, डॉक्टर खालिद, नजाकत शेख, अकबर शेख, पंडित नारायण दत्त शर्मा, बाबू मल्लाह, अंकित त्यागी और एडवोकेट अभिनव त्यागी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गौरतलब है सुबोध त्यागी जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी के छोटे भाई हैं।

















