वन महोत्सव-2025: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ वृक्षारोपण का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म महाविद्यालय प्रांगण में वन महोत्सव-2025 का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन मेंएक पेड़ माँ के नामअभियान के अंतर्गत इस कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर, क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सोनकर, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी विकास कुमार, वन दरोगा दीपांजलि और डॉ. राजीव कुमार द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर परपेड़ लगाएंजीवन बचाएंके संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी गई। एनसीसी कैडेट्स नायशा, वंश और बागवान को सम्मानित किया गया।यह आयोजन सामाजिक वानिकी प्रभाग के निदेशक कन्हैया पटेल के मार्गदर्शन में हुआ। इस वर्ष वन महोत्सव के अंतर्गत पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जुलाई माह में चल रहे वृक्षारोपण महाभियान-2025 में नवजात शिशुओं कोग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेटप्रदान किए जाएंगे और उनके परिजनों को पौधे भेंट किए जाएंगे, ताकि वे उसे नवजात की तरह पालनपोषण करें। 2017 से 2024 तक प्रदेश में 204.92 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं और 3 लाख एकड़ हरित आवरण में वृद्धि दर्ज की गई है।विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस बार वन विभाग द्वारा 12.60 करोड़ और अन्य विभागों द्वारा 22.40 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। कुल 52.43 करोड़ पौधों की नर्सरी तैयार की गई है, जिनमें औद्योगिक, फलदार, इमारती और छायादार पौधे शामिल हैं। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में सहजन सहित छायादार पौधों का रोपण अनिवार्य किया गया है। औद्योगिक परिसरों, गोआश्रय स्थलों, नदियों के दोनों किनारों, तालाबों और जल स्रोतों के पास भी पौधारोपण सुनिश्चित किया जाएगा।कार्यक्रम को जनजागरूकता से जोड़ने के लिए नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वादविवाद, ग्रीन वॉक और फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री द्वारा एक्सप्रेसवे और किसान सम्मान निधि लाभार्थियों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया है। सभी पौधों की जियो टैगिंग, फेंसिंग और संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यह अभियान हीटवेव से ग्रीनवेव की दिशा में सार्थक कदम बन सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts